फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार सवार बदमाशों ने महिलाओं से साढ़े चार लाख के जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। नेशनल हाईवे स्थित नगर के पूर्वी तिराहे परमानंद आश्रम के पास रविवार रात कार सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा को ओवरटेक कर रोक लिया। ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर महिलाओं पर तमंचा लगाकर करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवर लूट लिए। वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी समेत अफसरों ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने जल्द ही कार सवार बदमाशों को पकड़कर माल बरामद करने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर मोहन (कराईपुरा) निवासी सरस्वती, सास सुमित्रा, देवरानी संध्या और प्रियंका के साथ महेवा स्थित मैरिज होम से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहीं थीं। ई-रिक्शा गांव के ही प्रहलाद चला रहे थे जिसमें बच्चे भी सवार थे। रात करीब 12:10 बजे जैसे ही ई-रिक्शा आश्रम के पास पहुंचा, तभी बिना नंबर की सफेद कार ने ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। सरस्वती ने बताया कि कार से 20-25 साल के तीन नकाबपोश बदमाश उतरे। उनके हाथों में तमंचा और लोहे की रॉड थीं।
बदमाशों ने पहले ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और फिर महिलाओं की कनपटी पर तमंचा सटाकर उनसे से जेवरों से भरा बैग छीनकर भाग गए। पीड़िता ने बताया बदमाश करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी और सीओ सिटी अभय नारायण राय, सर्विलांस व एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिलाओं से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें