फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लापता मजदूर का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव चकबा खुर्द में आठ दिन से लापता मजदूर का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में मिला। युवक के परिजनों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रजनीश कुमार (35) निवासी चकबा खुर्द मजदूर थे। रजनीश 28 अप्रैल को घर से खेतों की ओर गए थे लेकिन शाम तक नहीं लौटे। परिजन ने बसरेहर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार युवक की तलाश में जुटे रहे। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए जहां कुएं से दुर्गंध आने पर उन्होंने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे और अंदर देखा तो शव पड़ा देखा।
तब तक थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान रजनीश कुमार के रूप में हुई। रजनीश के परिवार में पत्नी नीतू और तीन बच्चे प्रिया (10), प्राची (8) और यश (6) हैं। रजनीश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रजनीश की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें