फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भाई की हत्या के आरोपी का नाबालिग बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। चिकनी गांव में मकान के विवाद में ताऊ के बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वहीं, मुख्य आरोपी रामकुमार के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के मामले की विवेचना एसएसपी के निर्देश पर भरथना कोतवाली के अपराध इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

28 जुलाई को चिकनी गांव में मकान और दीवार से सीमेंट गिरने के विवाद में चचेरे भाइयों के बीच कहासुनी के बाद रामकुमार ने अपने ताऊ के बेटे विनय शर्मा उर्फ वकील पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने से विनय की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक विनय के भाई अनिल की तहरीर पर पुलिस ने रामकुमार, उसके नाबालिग बेटे (11) सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रामकुमार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने तमंचे से फायरिंग की थी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। रविवार को मामले के विवेचक व थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक ने हत्या के मुकदमे में नामजद नाबालिग आरोपी को ग्राम धर्मपुरा के पास से हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

चार अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उधर, मुख्य आरोपी रामकुमार के खिलाफ दर्ज पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे की निष्पक्ष जांच के लिए इसकी विवेचना भरथना कोतवाली के इंस्पेक्टर अपराध अरिमर्दन सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने मामले से संबंधित अभिलेख प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी अरिमर्दन सिंह बकेवर थाना क्षेत्र के चर्चित दादरपुर प्रकरण की विवेचना कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें