फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने के आठ माह बाद दूसरी डोज का मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। पिछले महीने सरसईनावर स्थित सीएचसी पर कई दिवंगत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद ऐसा ही एक मामला जसवंतनगर से सामने आया है। जब पहली डोज लगवाने के बाद बीमार शिक्षक की मौत होने के बाद कोरोना की दूसरी डोज लगने का मैसेज आया।
विज्ञापन

ग्राम नगला तौर निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को उनकी मौत के लगभग आठ माह बाद कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला उजागर हुआ है। 47 वर्षीय सौमेश चंद्र पाठक परिषदीय स्कूल में शिक्षक पद पर तैनात थे।
उन्होंने 14 अप्रैल, 2021 को जिला अस्पताल में कोविशील्ड की पहली डोज का टीका लगवाया था, लेकिन 14 दिनों बाद कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 7 मई को उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कोविशील्ड की दूसरी डोज लगने का समय 84 दिन है, लेकिन दिवंगत शिक्षक को आठ माह बाद कथित रूप से दूसरी डोज लगाने का उल्लेख किया गया है।
शिक्षक का मोबाइल फोन प्रयोग कर रहीं उनकी पत्नी प्रवेश पाठक के पास दो दिन पूर्व सौमेश को वैक्सीन की दूसरी डोज लगने की बधाई देते हुए वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट डाउन लोड करने के संबंध में एक लिंक भी भेजा गया था।
लिंक डाउनलोड कराने पर सौमेश को दोनों वैक्सीन लगने का सर्टिफिकेट था। मैसेज में दिवंगत शिक्षक को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का टीका 17 दिसंबर 2021 को दिन में 12:45 बजे लगने का उल्लेख किया गया है।
दूसरी डोज का टीका जसवंतनगर केंद्र में लगवाए जाने का उल्लेख है। उधर, इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ. सुशील कुमार का कहना है इस मामले में रिकॉर्ड से चेक करा रहे है कि कहां पर गलती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें