फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की मेस में मिली गंदगी

Sun, 26 Aug 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मैस में निरीक्षण करते प्रतिकुलपति डा. रमाकांत यादव, चिकित्साधीक्षक डा. आदेश कुमार व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में देर शाम प्रति कुलपति डा. रमाकांत यादव, चिकित्सा अधीक्षक डा. आदेश कुमार, डीन मेडिकल डा. अभय कुमार, डा. कलवे जव्वाद डीन, डा. सपी सिंह की टीम ने रविवार को जेआर हॉस्टल का निरीक्षण किया। मेस में गंदगी मिलने पर प्रति कुलपति ने हिदायत दी। टीम ने प्रथम वर्ष के बच्चों के हास्टल का भी निरीक्षण किया।  
विज्ञापन


प्रतिकुलपति ने सबसे पहले मेस चेक की जहां गंदगी मिलने पर केयर टेकर को हिदायत दी। छात्रों के रूम में भी जाकर कुछ वाटर कूलरों में कमियां जल्द दूर कराने का निर्देश दिया। डा. रमाकांत यादव ने बताया कि प्रथम वर्ष के नए छात्र आए हुए हैं। जिनकी रहने खाने की व्यवस्था को देखते हुए निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि हालांकि रक्षाबंधन का त्योहार है इसलिए अधिकतर छात्र छुट्टी पर चले गए हैं। 20 से 25 छात्र हॉस्टल में रुके हुए हैं, उनसे मुलाकात करके उन्हें अपना मोबाइल नंबर दिया ताकि कोई समस्या हो तो सीधे प्रति कुलपति से संपर्क कर सकते हैं।

डा. आदेश कुमार ने छात्र कपिलदेव मिश्रा से पूछा खाना कैसा मिलता है तो छात्र ने कहा कि खाना तो ठीक मिलता है पर मेस से लेकर हॉस्टल तक गंदगी रहती है। छात्र योगेश प्रताप ने बिजली के स्विच खराब होने की बात कही तो प्रति कुलपति ने जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया। प्रति कुलपति ने हॉस्टल वार्डन को निर्देश दिया कि सभी हॉस्टल संबंधित कर्मचारियों के मोबाइल नंबर गेट पर चस्पा किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें