फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अस्पताल में मानसिक रोगी महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अस्पताल भी भर्ती मानसिक रोगी महिला के साथ सफाई कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। मामला सैफई स्थित सैफई के आयुर्विज्ञान विवि. के मानसिक रोग विभाग का है। गुरुवार को रूटीन चेकअप में महिला पांच माह की गर्भवती पाई गई है। महिला करीब एक साल से अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में भर्ती थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक महिला करीब एक साल से आयुर्विज्ञान विवि के मानसिक रोग विभाग में भर्ती है। उसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास है। रूटीन चेकअप में गर्भवती होने की जानकारी के बाद जब गहनता से जांच की गई तो महिला के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके मिश्रा की ओर से थाने में लखना निवासी सफाई कर्मी रवींद्र के खिलाफ तहरीर दी गई।
पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चंद्र ने बताया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश कर किसी विशेषज्ञ की मदद से उसके बयान कराए जाएंगे। मामले की जांच थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें