फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रेलवे स्टेशन पर महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बुधवार देर रात महिला दर्द से तड़पकर बेहोश हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जहरीले पदार्थ के सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर महिला दर्द से कराहती हुई तड़प रही थी। उसे इस हालत में देखकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने महिला को सीएचसी भरथना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान वेद कुमारी (48) निवासी हलुहर्राजपुर थाना बकेवर के रूप में हुई। पहचान कस्बा के मोहल्ला जवाहर सड़क निवासी उसके भांजे राहुल और ननदोई ब्रजराज सिंह ने की।
परिजनों के अनुसार वेद कुमारी 16 मार्च की शाम घर से खेत जाने की बात कहकर निकली थीं लेकिन देर रात तक नहीं लौटीं। बाद में उनके भरथना स्टेशन पर मिलने की सूचना मिली। परिजन ही जहर खाने की आशंका जता रहे हैं। बताया गया कि महिला के बड़े बेटे सत्यप्रकाश का निधन करीब पांच वर्ष पहले कोरोना काल में हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें