फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ऑफिस के बाहर छापा, एक को ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उप संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर दोपहर को सिविल लाइन थाना पुलिस ने अचानक छापामारी शुरू कर दी। वहां मौजूद कई लोगों व दलालों में से एक को पुलिस पूछताछ के लिए उठाकर ले गई। वहीं एआरटीओ कार्यालय के आरआई का कहना है कि कोई विभागीय जांच नहीं थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे सिविल लाइन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ एआरटीओ कार्यालय के बाहर जा पहुंचे। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों व दलालों से पूछताछ की और उनमें से एक को उठा लिया। एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि दलाली की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं एआरटीओ के आरआई विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई परिवहन विभाग के विरुद्ध नहीं थी, किसी अन्य शिकायत या कार्रवाई को लेकर पुलिस ने छापा मारा होगा। हालांकि उन्होंने बताया कि पुलिस किसी एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें