फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस लदा ट्रक पलटा, हंगामा

Wed, 21 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के हाईवे पर कोकपुरा के पास मंगलवार को मांस से भरा एक ट्रक पलट गया। प्रतिबंधित पशु का मांस होने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजों को देखने के बाद लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन भीड़ नहीं मानी।
विज्ञापन


बाद में पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर आकर जांच की। मांस प्रतिबंधित पशु का नहीं निकलने पर लोग शांत हुए। मंगलवार को कोकपुरा के पास आगरा की ओर से आ रहा एक ट्रक पलट गया। इस ट्रक में मांस लदा था। ट्रक पलट जाने से मांस को दूसरे ट्रक में लादा जा रहा था। तभी लोगों की उस पर नजर पड़ गई।

लोगों ने समझा कि उक्त मांस प्रतिबंधित पशु का है। इस पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर फ्रेंडस कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने ट्रक की बिल्टी देखी तो उसमें माल आगरा से उन्नाव के लिए लोड किया होना दर्शाया गया था। लोग मांस की जांच की मांग करने लगे। इस पर सीओ सिटी ने उन्हीं लोगों से डाक्टर बुलाकर जांच कराए जाने की बात कही। इस पर लोगों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई तो मांस प्रतिबंधित पशुओं का नहीं निकला। सीओ सिटी ने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। जांच के दौरान मांस का बिसरा प्रतिबंधित पशुओं का नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें