फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी में तीन काले हिरणों की मौत से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा । इटावा सफारी पार्क में तीन दिन में तीन काले हिरणों की मौत से सफारी प्रशासन में हड़कंप है। हिरणों का पोस्टमार्टम कराकर उनका बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

सफारी प्रबंधन का कहना है कि हिरणों की मौत आपसी लड़ाई के चलते हुई है, फिर भी सफारी में निगरानी बढ़ा दी गई है। सफारी में तेंदुए आदि जानवरों के होने की आशंका पर रात में भी गश्त की जा रही है।
इटावा सफारी में लगातार तीन दिन में तीन काले हिरणों की मौत का मामला सामने आया है। काले हिरणों की मौत की वजह से इटावा सफारी प्रबंधन अलर्ट मोड पर है। पूरे एंटी लोप सफारी में निगरानी बढ़ दी गई है। तेंदुए के होने की आशंका को लेकर नाइट विजन कैमरे लगा दिए गए हैं। सफारी में रात में गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि हिरण झुंड में रहते हैं, इसलिए कई बार इनके बीच में वर्चस्व की लड़ाई भी हो जाती है। बताया कि एक हिरण की मौत पेट में सींग घुसने की वजह से हुई है, जबकि एक अन्य हिरण की मौत सेप्टीसीमिया के चलते हुई है।
सफारी प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि अचानक गर्मी बढ़ने की वजह से भी इनकी मौत हो सकती है। बताया कि सफारी में तेंदुआ अथवा अन्य जानवर के घुस आने की भी निगरानी कराई जा रही है। प्रबंधन का मानना है कि हिरणों की मौत अस्वाभाविक नहीं हैं, यह सामान्य घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें