फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के पहलवान रंगा ने जीता खिताब

Tue, 18 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मकं - फोटो : प्रतीकात्‍मकं
विज्ञापन
ताखा के मोहरी गांव में ठाकुर जी मंदिर पर सोमवार शाम राज्यस्तरीय दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें मथुरा के पहलवान रंगा ने जालौन के राजू पहलवान को हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में उन्नाव की पहलवान विजयी रही।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल मोहन शर्मा और भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के संसाधन विकसित करेगी। दंगल प्रतियोगिता में भारत का विश्व भर में विशिष्ट स्थान रहा है। इस दौरान नकुल (नगला गुलाल) और राहुल (सैफई) के बीच हुए मुकाबले में नकुल विजयी रहे। फिरोजाबाद के राजीव ने रसूलाबाद के पहलवान को पटखनी दी। सैफई, फिरोजाबाद व पीसापुरा के पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रहीं। महिला वर्ग में उन्नाव की काजल ने रसूलाबाद की पहलवान को हराया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मनीष यादव पतरे भी शामिल रहे। संयोजक ज्ञानेंद्र अवस्थी एडवोकेट, अरविंद गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर दिनेश कश्यप, पूर्व प्रधान राजेश अग्निहोत्री, प्रधान नवल किशोर, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका मंगल सिंह इश्तहाक ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें