फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के गांव बहारपुरा में रविवार की दोपहर को एक नवविवाहिता ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सूचना पर मृतका के मायके वाले भी आ गए। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के गांव बहारपुरा निवासी दीपक की 22 वर्षीय पत्नी मेघा अपने घर में थी, जबकि दीपक खेतों पर गया था।
सास घर के बाहर बैठी थी, तभी मौका पाकर मेघा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। दीपक जब लौटकर आया तो कमरा बंद देखा। उसने आवाज लगाई लेकिन कमरा नहीं खुला।
उसने गांव के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो मेघा फांसी पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता संजय कुमार परिवार के लोगों के साथ आए। संजय ने बताया कि मेघा की शादी 22 मई को हुई थी। शादी के बाद से ससुराली दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे।
उत्पीड़न से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दी है। एसएसआई दीपक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर घटना की वजह घरेलू कलह माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें