फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 कन्याओं के कराये हाथ पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने 21 कन्याओं के हाथ पीले कराए। मिडिल स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर और पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य नव दंपतियों को आशीर्वाद देने पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को 21 दूल्हों की बारात बैंडों की मधुरिम ध्वनि लहरियों के साथ नगर की सड़कों से निकली। जगह-जगह बारातियों का स्वागत किया गया। विवाह स्थल प्रांगण में बारात का स्वागत भाविप संस्कार अध्यक्ष हरीमोहन राजपूत, सचिव जवाहर लाल शाक्य, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, विवाह प्रभारी श्याम मोहन गुप्ता, पवन माथुर ने की।
गीत संगीत के साथ सुसज्जित मंच पर 21 कन्याओं ने जब वरमालाएं डालीं तो तालियों से प्रांगण गूंज उठा। सभी युगलों को विवाह के बाद प्रमाणपत्र भी दिए गए। अध्यक्ष हरिमोहन राजपूत और विवाह प्रभारी श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि शाखा का यह 11 वां आयोजन है। अब तक कुल 190 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। विवाहित जोड़े को टीवी, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, डबल बेड, सोफा ,गेस चूल्हा, कूलर के अलावा 60 से ज्यादा गिफ्ट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें