फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज करने आई युवती को परिजनों ने पीटा, हंगामा

विज्ञापन
मारपीट के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सोमवार को कचहरी पर एक अधिवक्ता के बस्ते पर उस समय हंगामा मच गया जब प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने के आई एक युवती को उसके परिजन खींचते हुए अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती को पीटा। युवती के शोर मचाने पर तमाम वकील वहां एकत्रित हो गए और उन लोगों ने परिजनों को मारपीट कर युवती को छुड़ा लिया। की। उसके बाद युवती के परिजन वहां से चले गए। युवती का कहना था कि वह प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है, लेकिन परिजन उसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

जसवंत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों प्रेम विवाह करना चाहते हैं, लेकिन युवक के दूसरे संप्रदाय का होने के नाते युवती के परिजन इसके लिए तैयार नही हैं। परिजनों के विरोध के बाद भी युवती प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने को तैयार है। सोमवार को वह प्रेमी के साथ परिजनों से छिपकर कोर्ट मैरिज करने के लिए कचहरी पहुंच गई। उसने एक अधिवक्ता से संपर्क किया और शादी के कागजात बनवाने लगी।
इसी बीच भनक पाकर युवती के परिजन भी कचहरी में वकील के बस्ते पर पहुंच गए। इन लोगों ने युवती को खींचकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास मौजूद वकील और अन्य लोग इकट्ठा हो गए। वकीलों ने युवती को परिजनों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस दौरान वकीलों ने युवती के भाई व परिजनों के साथ मारपीट की। परिजनों के जाने के बाद भी युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। शादी संबंधी कागजात तैयार कराने के बाद वह प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें