ोटो संख्या 02- सिटी मजिस्ट्र्रेट को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी
- फोटो : ETAWHA
व्यापार मंडल (कंछल गुट) ने जिला प्रशासन से दोपहर 11 बजे से रात आठ बजे तक बाजार खोलने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा को सौंपा गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि सभी ट्रेड की दुकानें दोपहर 11 बजे से रात्रि आठ बजे तक खुलवाई जानी चाहिए। इसके अलावा मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
मुख्य चौराहों में नौरंगाबाद, तिकोनिया, पक्की सराय राजागंज, बल्देव चौराहा, नया शहर, रामगंज आदि स्थानों पर भीड़ और यातायात को पुलिस नियंत्रित करे।
ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, संरक्षक आकाशदीप जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा, जिला महामंत्री शैलेष जैन, उपाध्यक्ष वीके वर्मा व कामिल कुरैशी, कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र यादव, शहर महामंत्री ओम रतन कश्यप, रामू यादव आदि शामिल रहे।