फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को मिली वर्क फ्राम होम की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीएसए ने बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को घर से काम (वर्क फ्राम होम)करने की अनुमति दे दी है। मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए। शिक्षकों को स्कूल बुलाने पर शिक्षक संगठनों ने
विज्ञापन

नाराजगी जताई थी।
बीएसए कल्पना सिंह ने बताया कि जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में 30 अप्रैल तक शैक्षणिक कार्य बंद करने के आदेश दिए जा चुके हैं।
वर्तमान में कोविड महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत परिषदीय शिक्षकों, शिक्षामित्रों अनुदेशकों को विभागीय कार्य दायित्वों का निर्वहन घर से करने की अनुमति प्रदान की गई है। जिला प्रशासन अथवा कोई सक्षम अधिकारी यदि प्रशासकीय कार्यों के निर्वहन के लिए तैनाती के संबंध में कोई निर्देश जारी करेंगे तो उसका पालन करना होगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महांसघ के अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय दुबे ने फैसले का स्वागत किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बबुआ ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों के हित में लिया गया फैसला सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें