फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मेवा लदा ट्रक लूटा

Tue, 13 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर बोलेरो सवार लुटेरों ने रविवार की रात हथियारों की दम पर ड्राई फ्रूट से भरे एक ट्रक को लूट लिया। बदमाशों ने चालक और परिचालक को बंधक  बनाकर जसवंतनगर में फेंक दिया। जैसे-तैसे बंधन से छुटे चालक ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। लाखों रुपये की लूट की सूचना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


रविवार की रात कानपुर से एक ट्रक ड्राई फ्रूट लेकर आगरा के लिए निकला। ट्रक को पंजाब प्रांत के अमृतसर जिला कत्थूनगर के गांव माना निवासी सुखविंदर चला रहा था, जबकि जगतार सिंह पुत्र चंचल सिंह उसमें बैठा हुआ था। सुखविंदर के मुताबिक रविवार की रात करीब एक बजे उसने अजीतमल टोल टैक्स बैरियर पार किया।

करीब दस किलोमीटर आगे निकला होगा कि एक बोलेरो ट्रक को ओवरटेक करके आगे खड़ी हो गई। बोलेरो से उतरे बदमाशों ने चालक और परिचालक को हथियारों के बल पर ट्रक से नीचे खींच लिया और उन्हें बंधक बनाकर बोलेरो में डाल दिया।
विज्ञापन


कुछ लुटेरे ट्रक में सवार हुए और ट्रक को भगा ले गए। चालक ने बताया कि काफी देर तक घुमाने के बाद बदमाशों ने दोनों के हाथ पैर बांधकर उन्हें जसवंतनगर क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा मार्ग पर नहर पुल के पास फेंक दिया।
किसी तरह दोनों ने अपने बंधन खोले और इसकी सूचना ट्रक मालिक के साथ थाना पुलिस को दी।

ड्राई फ्रूट से भरे ट्रक की लूट की वारदात से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल लुटेरों की तलाश भी शुरू कराई गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। चालक और खलासी ट्रक में लोड ड्राई फ्रूट की कीमत नहीं बता पाए, इतना बताया कि माल लाखों रुपये का था। जगतार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें