फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी टक्कर ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े

Tue, 13 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर सुंदरपुर के सामने सोमवार को ट्रक तथा ट्रैक्टर में आमने सामने भिड़ंत हो जाने से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। दुघर्टना के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत तीन लोग घायल हुए है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को ट्रैक्टर का चालक राजेश कुमार पुत्र लालबहादुर निवासी नगला पृथ्वी सुंदर पुर की ओर से ईटें लेकर वैदपुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर चढ़ा कि नई मंडी की ओर से आ रहे मध्य प्रदेश के ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यदर्शियों का कहना है कि चालक ने तेज रफ्तार पर काबू करने का पूरा प्रयास किया लेकिन अचानक सामने आए ट्रैक्टर को वह बचा नहीं सका। दुघर्टना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के तीन टुकड़े हो गए। इंजन का आयल भी सड़क पर फैल गया।
विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर चालक राजेश के अलावा उसका साथी लेबर विनोद पुत्र श्रीराम निवासी के शवपुरा और ट्रक चालक रघुवीर सिंह पुत्र बालमुकुंद निवासी गढौली जिला सागर मध्यप्रदेश को चोटें आईं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ट्रक चालक रघुवीर ने बताया कि वह परचून का सामान लेकर दिल्ली से सागर की ओर जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर के सामने आ जाने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें