फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में फाल्ट से 200 गांवाें की बिजली गुल

Sat, 03 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बिजली - फोटो : प्रप्तीकात्‍मक
विज्ञापन
टकरूपुर बिजली घर से बकेवर विद्युत उपकेंद्र जाने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में शुक्रवार शाम फाल्ट होने से पूरे बकेवर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 20 घंटे ठप रही। इससे जुड़े 200 गांवों के लोग रात भर परेशान रहे। शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद विद्युत विभाग खराबी को ठीक कर सका।
विज्ञापन

 बकेवर बिजली घर को गत अक्टूबर में बीहड़ी टकरूपुर स्थित 132 केवी बिजली घर से जोड़ा गया था। लखना, चकरनगर, भरेह, बहादुरपुर बिजली घरों को भी टकरूपुर से ही बिजली आपूर्ति मिलती है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अचानक टकरूपुर से बकेवर बिजली घर को आने वाली एचटी 33 हजार केवी लाइन का इंसुलेटर पंचर हो गया। एचटी लाइन में ब्रेकडाउन होने से बकेवर कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के करीब 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बकेवर एसडीओ भूपसिंह लाइनमैनों की टीम के साथ रात 11 बजे तक फाल्ट को खोजते रहे लेकिन कोहरा अधिक होने के चलते फाल्ट नहीं मिला। शनिवार सुबह बिजली विभाग के कर्मियों ने फाल्ट खोजा। सुबह 11 बजे बीहड़ में सबदलपुर के पास एक खंभे का इंसुलेटर पंचर मिला। इसे एक घंटे की मशक्कत के बाद बदला जा सका। बकेवर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 20 घंटे बाद बहाल हो पाई।

कोहरे के कारण हुआ फाल्ट
एसडीओ बकेवर भूपसिंह ने बताया कि कोहरे के कारण फाल्ट हुआ था। कोहरे के कारण पेड़ों से टपकने वाले पानी के चले जाने से इंसुलेटर पंचर हो जाते हैं या फट जाते हैं।  जिनसे लाइन फाल्ट में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें