फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सोच-समझ कर निकलें, बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मतगणना की वजह से बृहस्पतिवार को शहर के कई मार्गों पर यातायात बदला रहेगा। पुलिस ने इसके लिए रूट डायवर्जन जारी किया है। यह सुबह पांच बजे से लागू होगा और उस समय तक चलता रहेगा जब तक वोटों की गिनती न हो जाए।
विज्ञापन

शहर के कई चौराहे पर बैरियर लगाकर बुधवार देर रात से इन्हें बंद कर दिया गया है। बैरियर उन चौराहों पर लगाए गए हैं, जहां से मतगणना स्थल की ओर मार्ग जुड़ा हुआ है। इन जगहों से सिर्फ मतगणना कार्य से जुड़े लोग व पासधारक ही आ-जा सकेंगे।
- इटावा से फर्रुखाबाद की ओर कोई भी भारी वाहन न जा सकेगा और न आ सकेगा। यह वाहन कर्री पुलिस चौकी तिराहा थाना क्षेत्र चौबिया से हवाई पट्टी मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। जो सैफई-हैवरा होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

- भरथना चौराहे पर पुलिस बैरियर लगा कर बंद कर दिया गया है। यहां से सिर्फ मतगणना से संबधित वाहन ही निकलेंगे। जिन वाहनों को जसवंत नगर की ओर जाना है, वह भरथना चौराहे से विजय नगर, रामनगर फाटक होते हुए कोकपुरा अंडर ब्रिज से सर्विस रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- जसवंतनगर की ओर से आने वाले हल्के वाहन जो इटावा शहर आना चाहते हैं, वह भरथना हाईवे पुल के सर्विस रोड से होकर यू टर्न लेकर भरथना चौराहा जा सकेंगे। भरथना ओवरब्रिज और फर्रुखाबाद ओवरब्रिज पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
- इकदिल की ओर से भरथना ओवरब्रिज के दोनों सर्विस रोड पर भारी वाहन पूर्णतया बंद रहेंगे। इन मार्गों पर आने वाले भारी वाहन आईटीआई चौराहा और पक्का बाग चौराहा होकर जाएंगे।
-बसरेहर से आने वाले सभी हल्के वाहन गौरापुरा की ओर से मुड़कर पचावली चौराहा, कुनेरा तिराहा होते हुए आईटीआई चौराहे से निकलेंगे। जुगरातऊ तिराहा पर लगे पुलिस बैरियर से सामान्य वाहनों का आगमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

- मंडी रोड गौरापुरा बंबा पर लगे पुलिस बैरियर से लेकर दर्शन सिंह यादव की राइस मिल के पास लगे पुलिस बैरियर तक क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें