फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें विलंब से चलने से यात्री परेशान

Sat, 20 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आंदोलन के उग्र होने का प्रभाव इटावा रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई दिया। कई ट्रेनों के रद्द होने व अन्य के घंटों देरी से चलने से यात्री हलाकान रहे। सबसे ज्यादा परेशान वह यात्री रहे जिनको दिल्ली से आगे तक की यात्रा करनी थी।
विज्ञापन



ट्रेन संचालन के अस्त व्यस्त होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को घंटाें स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। हरियाणा में जाट आंदोलन के चलते शनिवार को कई ट्रेनें या तो चली नहीं या फिर सिर्फ दिल्ली तक ही जाकर ठहर गईं।


 वहीं बड़ी संख्या में ट्रेनें इस आंदोलन से प्रभावित होते हुए 04 से 18 घंटे तक देरी से चलीं। इसके चलते यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के  रद्द होने से कई यात्रियों ने बसों का सहारा लिया तो कुछ ने दूसरी ट्रेनों में जनरल टिकट लेकर फुटकर में यात्रा की।
विज्ञापन



शनिवार  अप मुरी एक्सप्रेस के सिर्फ दिल्ली तक जाने का एनाउंस किया गया तो वहीं अप तूफान को रद्द कर दिया गया। कालका मेल भी दिल्ली स्टेशन तक के लिए ही रवाना होने से इसमें रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


उधर तूफान एक्सप्रेस भी शनिवार को दिल्ली स्टेशन से चलकर इटावा पहुंची। आंदोलन के चलते डाउन महानन्दा एक्सप्रेस भी रद्द रही। वहीं दूसरी ओर आंदोलन की मार से कोलकता आंनन्द बिहार साढ़े सात घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।


वहीं अप पूर्वा एक्सप्रेस भी 18 घंटे की देरी से दौड़ती दिखाई दी। ट्रेनों के संचालन में अचानक हुई अव्यवस्था से रद्द हुई ट्रेनों में यात्रा के लिए रिजर्वेशन करा चुके यात्री असमंजस में रहे कि आखिर अब वह क्या करें और किस तरह से गंतव्य तक पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें