फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियां पोस्टर-बैनरों में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें

Sat, 20 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल छात्र पर्यावरण संसद की बैठक हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को सोलर पैनल उपलब्ध कराने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया। साथ ही सुझाव दिया गया सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं आवासों में सोलर पैनल एवं वर्षा जल संरक्षण अनिवार्य कर दिया जाए, जिससे ऊर्जा एवं जल संरक्षण किया जा सकता है।
विज्ञापन



बाल छात्र पर्यावरण संसद के सदस्य अभिमन्यु सिंह ने अपने प्रस्ताव में बताया कि प्रदेश सरकार कंप्यूटर के साथ साथ विद्यार्थियों को सोलर पैनल भी वितरित करे,  जिससे पर्यावरण को लाभ होगा। सदस्य सौमित्र अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि प्रदेश में चुनाव के समय सभी राजनीतिक दल अपने पोस्टर बैनर कागज एवं कपड़े के तैयार कराएं, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।


 प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक है। सदस्य सांभवी पाठक एवं अभिषेक कुमार ने संसद के समक्ष अपने प्रस्ताव में बताया कि प्रदेश सरकार पर्यावरण को अनिवार्य विषय के रुप में पाठ्यक्रम में लागू करें। सदस्य गौरी दीक्षित ने सुझाव दिया कि प्रदेश सरकार सीएनजी के रिफलिंग पंप प्रत्येक जिले में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन



यह पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण पहल होगी। सदस्य अक्षत मिश्रा ने सुझाव दिया कि प्रदेश के सभी समारोह में एल्यूमीनियम पॉलिथीन  का निषेध कर, कागज के दोने एवं स्टील की थाली आदि का प्रयोग करें। संसद के सदस्य देव प्रताप ने सुझाव रखा कि सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं आवासों में सोलर पैनल एवं वर्षा जल संरक्षण अनिवार्य कर दिया जाए।


 डीपीएस  के चेयरमैन विवेक यादव ने बताया कि यह सभी प्रस्ताव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेंट किए जाएंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य भावना सिंह व पर्यावरणविद् डॉ. राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें