फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कुदरैल गांव के करीब 450 किसानों ने अब तक 426 बैनामों के माध्यम से लगभग 44 हेक्टेयर जमीन यूपीडा को सौंप दी है। प्रशासन का लक्ष्य शेष बची जमीन का अधिग्रहण भी जल्द पूरा करना है, ताकि परियोजना में कोई देरी न हो।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कुदरैल गांव में अभी लगभग 33 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण बाकी है। वहीं, पास के पुरैला गांव में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया फिलहाल अटकी हुई है। यहां की करीब 25 हेक्टेयर जमीन को लेकर किसानों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिसके चलते अधिग्रहण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इस मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय में चल रही है और अगली तारीख 6 मई निर्धारित की गई है। न्यायालय के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव हो सकेगी।


एसडीएम श्वेता मिश्रा ने बताया कि कुदरैल गांव में भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं और किसानों से लगातार संवाद किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की समस्या न आए। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। इसलिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें