फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्कूल का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
फोटो 28::::गांव सुनवारा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
इटावा। थाना बढ़पुरा के ग्राम सुनवारा उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक चंद वर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को विद्यालय सही सलामत बंद करके गया था। गुरुवार की सुबह जब विद्यालय पहुंचा तो विद्यालय ऑफिस,शिक्षक कक्ष,स्टोर रूम एवं रसोई घर के दरवाजे पर लगे ताले टूटे मिले।
विज्ञापन

स्कूल में रखा एक टेबलेट, एक गैस सिलिंडर, म्यूजिक सिस्टम, चार सीलिंग फैन, तीन बोरी चावल, एमडीएम राशन का सामान एवं बच्चों के खेलने की स्पोर्ट किट आदि सामान गायब मिला। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पूर्व अक्तूबर 2024 में भी स्कूल में चोरी हो चुकी है और उस दौरान भी काफी सामान चोरी हुआ था।
उन्होंने बताया कि स्कूल में हुई चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दी गई है। चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह ने स्कूल पहुंचकर चोरी के मामले की जांच की। साथ ही शीघ्र ही चोरों को पकड़कर सामान बरामदगी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें