फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी के घर से चार लाख की नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो संख्या 22 घर के कमरे में खुले पड़े बक्से - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई। थाना से लगभग 300 मीटर दूर मैनपुरी हाईवे स्थित गोल चौराहे के पास सोमवार रात को रिटायर्ड फौजी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर उनके घर से लगभग 50 हजार रुपये व लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। रिटायर्ड फौजी पथरी का इलाज कराने के लिए 15 दिन से आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में पत्नी व बेटे के साथ गया था।
विज्ञापन

सैफई थाने से लगभग 300 मीटर दूरी पर स्थित इटावा-मैनपुरी हाईवे स्थित सैफई गोल चौराहे के पास रिटायर्ड फौजी दिनेश चंद्र पुत्र जवाहरलाल रहते हैं। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे तो दिनेश चंद्र को आगरा में सूचना दी। इस पर वहां से पहुंची दिनेश चंद्र की पत्नी प्रेमलता ने बताया कि उसके पति का आगरा में इलाज चल रहा है। उनका ऑपरेशन हुआ था इस कारण हम लोग लगभग 15 दिन से घर पर नहीं आ रहे थे। इसी दौरान घर के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। घर आने पर सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला और अलमारी में रखे सारे जेवरात गायब थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर की जा रही है।

फोटो संख्या 23 घटना की जानकारी देती गृहस्वामी प्रेमलता- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 24 इसी चैनल के ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए थे चोर- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें