फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कचौरा घाट बाईपास कट पर बुधवार सुबह ट्रक ने साइकिल सवार भट्ठा मजदूर को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र स्थित ग्राम कासिमपुर निवासी मोमिन (40) साइकिल से सब्जी लेने के लिए नगर की मंडी जा रहा था। वह जैसे ही तहसील दफ्तर के सामने कचौरा घाट बाईपास कट पर पहुंचा तभी बाईपास से राजमार्ग की ओर मुड़ रहे ट्रक ने उसके टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का अगला पहिया मोमिन के ऊपर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे सीएचसी जसवंतनगर ले जाया गया। यहां डॉ. विकास अग्निहोत्री ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ईंट भट्ठा मालिक सतेंद्र महेरे उर्फ अप्पी ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने की बात कही है। सीएचसी पहुंची मृतक की पत्नी गुड़िया व छोटू तथा पुत्रियां निशा, गोलू और जीनत का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें