फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडेश्वर धाम मंदिर बनेगा पर्यटक स्थल, 50 लाख रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
फोटो संख्या 20 श्री कुंडेश्वर धाम मंदिर पर पहुंची सदर विधायक सरिता भदौरिया व अन्य - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बढ़पुरा के श्री कुंडेश्वर धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति देने के साथ 50 लाख रुपये भी जारी किए हैं। मंगलवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया और कार्रदाई संस्था के लोगों ने यहां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कुंडेश्वर गांव में बने प्राचीन शिवमंदिर को पर्यटक स्थल घोषित करने के संबंध में शासन को सुझाव दिया था। शासन ने पैकफेड को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
इस मौके पर सहायक अभियंता सीवी मिश्रा, राज्य निर्माण विभाग पीडी राजपूत ने बताया कि मंदिर के चारों ओर तीन फीट ऊंची बाउंड्री बनाई जाएगी। मंदिर के बाहर सत्संग भवन, पार्क और शौचालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे मंदिर में सौर ऊर्जा की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान एसडीएम सदर सिद्धार्थ, एई पैकफेड संस्था के अवर अभियंता आदि उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष अजय भदौरिया, ग्राम प्रधान गोल्डी जादौन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सदर विधायक सरिता भदौरिया का आभार प्रकट किया है। पर्यटन विभाग ने 50 लाख रुपये इस क्षेत्र के विकास में दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधान गोल्डी जादौन ने बताया कि यह कुंडेश्वर धाम पार पट्टी का ऐतिहासिक मंदिर 80 साल पुराना है। अगस्त में मोर छठ पूजा करने भक्त यहां आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें