फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने चंदा करके शुरू कराई रजबहे की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। सिंचाई विभाग ने जब सुनवाई नहीं की तो किसान खुद ही रजबहे की सफाई को आगे बढ़े। हम बात कर रहे हैं तुरैया माइनर से जुड़े ऊमरसेंडा रजबहे की। जिसकी सफाई का काम शुक्रवार को जेसीबी मशीन से किसानों ने चंदा करके शुरू करा दी है।
विज्ञापन

किसान विनोद बाबा, गजेंद्र सिंह, संजू, सियाराम, भारत सिंह, अवधेश कुमार, रवींद्र कुमार, सुखवीर, औसान सिंह, सियाराम नगला धनी, कैलाश नगला बाग आदि ने बताया कि रजबहे की कई दिनों से सफाई नहीं होने खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। वह लोग कई बार सिंचाई विभाग के दफ्तर में रजबहे की सफाई कराने के लिए गुहार लगा चुके थे। इस कारण वह लोग खासे परेशान थे और एक दर्जन से ज्यादा गांवों में धान की पौध खेतों में रोपाई नहीं हो पा रही थी। मजबूरन आपस में चंदा करके जेसीबी से रजबहे की सफाई का काम शुरू कराया है।
ऊमरसेंडा ग्राम पंचायत के प्रधान राम मिलन यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत बेर के प्रधान अनुज कुमार, जैतुपुर ख्वाजगी की प्रधान रेनू यादव, भारत सिंह आदि ने इसमें सहयोग प्रदान किया। रजबहे की सफाई होने से लगभग डेढ़ हजार बीघा जमीन को सिंचित किए जाने का रास्ता सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें