फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल की टूटी रेलिंग बन सकती है जानलेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम टकरुपुर में यमुना नदी पुल की टूटी रेलिंग लोगों के लिए कभी भी बड़ा खतरा बन सकती है। बावजूद इसके संबंधित विभाग ने कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

टकरुपुर घाट स्थित यमुना पुल पर चार दिन पूर्व एक कार के टकराने से एक तरफ की रेलिंग का करीब चार से पांच मीटर हिस्सा टूट गया था। ऐसे में रात के समय निकलने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों के अलावा साइकिल सवारों के लिए यह टूटी रेलिंग कभी भी हादसे का सबब बन सकती है।
लोगों का कहना है कि पुल से निकलते समय अचानक सामने से आने वाले वाहनों की रोशनी से आंख में पड़ने से टूटी रेलिंग दिखाई नहीं देती है। ऐसे में कोई भी धोखा खाकर दुर्घटना का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन

इस पुल से रोजाना चकरनगर एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी निकलते हैं, इसके बाद भी टूटी रेलिंग को ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। सेतु निगम के अधिकारी दुर्गेश पांडेय ने बताया कि पुल पीडब्ल्यूडी को काफी समय पहले हैंडओवर हो चुका है। अब वह ही इसकी मरम्मत कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें