फोटो संख्या 16- शहर व्यापार मंडल महिला इकाई की पदाधिकारी
- फोटो : ETAWAH
इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष अंजू यादव ने रविवार को हुए कार्यक्रम में किरन सोनी को शहर इकाई का जिलाध्यक्ष और रेनू शुक्ला का महामंत्री मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित और जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंजू यादव ने गोसिया फातिमा को कोषाध्यक्ष गोसिया, सुमन चौरसिया को उपाध्यक्ष और सीमा श्रीवास्तव को संगठन मंत्री बनाया।
अंजू ने कहा व्यापारी समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बदलते सामाजिक परिवेश का परिचायक है। महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। शहर अध्यक्ष किरन ने कहा कि महिला उत्पीड़न के विरोध में संघर्ष ही हमारी पहचान होगी। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, युवा जिलाध्यक्ष पावेंद्र शर्मा, महिला जिला महामंत्री अनीता शर्मा, कोषाध्यक्ष रीना जैन, संग़ठन मंत्री अर्चना कुशवाहा, कमलेश जैन, ऋषि पोरवाल, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।