फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर रखें सावधानी, चूक से बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सवा महीने बाद सोमवार से जिला मुख्यालय से नगरों और कस्बों तक के बाजार खुलने लगेंगे। जिला प्रशासन ने सभी दुकानदारों सोशल डिस्टिेंसिंग समेत जरूरत एहतियात बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं। शहर के व्यापारी नेताओं ने जिले भर के व्यापारियों से प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारिक गतिविधियां चलने से देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कारोबार शुरू होने के साथ व्यापारियों, उनके कर्मचारियों के साथ जिले के लोगों के लिए कोरोना से सुरक्षित रहना होगा। इसके लिए जरूरी है कि व्यापारी दुकानों पर पांच से अधिक ग्राहकों को न रुकने दें। सभी मास्क लगाएं, सैनिटाइजर रखें और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड जरूर कर लें।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कहा है कि 50 प्रतिशत कर्मचारी ही बुलाएं और दुकान पर भीड़ बिल्कुल न लगने दें। हम सावधानी बरतेंगे तो जल्द ही व्यापार पहले की तरह दौड़ने लगेगा। व्यापारी सैनिटाइजर, साबुन और पानी जरूर रखें। मास्क लगाएं। बिना मास्क लगाए लोगों को दुकान पर खड़े न होने दें। सामान बिके या न बिके लेकिन भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शतमन्यु पुरवार ने व्यापारियों से अपील की है कि शासन और प्रशासन के नियमों का पालन करें। व्यापार करते समय सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखना होगा। मास्क लगाकर ही दुकान पर बैठे। दुकान के सामने रस्सी बांध दें जिससे लोग दूर ही लेन-देन करें। बिना मास्क किसी भी ग्राहक को सामान न दें। दुकान पर सैनिटाइजर, साबुन और पानी रखें।
पेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापारी दुकानों के बाहर रस्सी बांधें और किसी भी ग्राहक को दुकान में न आने दें। कारोबार के साथ खुद को और देश को महामारी से बचाना जरूरी है। दुकानों के बाहर गोले बनवा लें, ग्राहक इनमें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़े हों। इस पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है। कर्मचारी को मास्क, सेनेटाइजर और दस्तानें भी जरूर दें।
उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा एके शर्मा ने कहा कि व्यापारी पैसे का लेनदेन करते समय भी सावधानी बरतें। दुकानदार और कर्मचारी दस्तानें जरूर पहनें। प्रत्येक ग्राहक से रुपये लेने के बाद हाथ साफ करें। गोलक को भी सेनेटाइज करते रहें। मास्क गमछा जरूर लगाएं। दुकान पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को आरोग्य सेतु एप डाउनलो करने के लिए प्रेरित भी करना है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कहा है कि सभी व्यापारी खुद तथा कर्मचारी मास्क लगाएं। दुकान पर आने वाले ग्राहक से व्यापारी दूर से ही लेनदेन करें। दुकान पर एक साथ ज्यादा लोग न खड़े हों। हाथों ंको सैनिटाइज करते रहें। जिस दिन जिसका नंबर हो वही दुकान खोले। जरा सी भी लापरवाही होने पर लॉकडाउन में सख्ती हो जाएगी और बाजार बंद करने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें