फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक के बाद अब माध्यमिक विद्यालयों से भी मांगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में नियुक्त हुए आगरा विवि के वर्ष 2005 के बीएड प्रशिक्षितों की जांच के बाद बर्खास्तगी के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग से उन शिक्षकों का शासन ने ब्योरा मांगा है, जिन्होंने वर्ष 2004- 05 में आगरा विवि से बीएड किया है। शासन की इस कार्रवाई से माध्यमिक शिक्षा विभाग में हड़कंप है। हालांकि इस बारे में महज प्राथमिक सूचना ही मांगी है। शासन स्तर से जांच संबंधी कोई आदेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

कानपुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को इस बारे में पत्र लिखा है। इसमें निर्धारित प्रारूप पर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है, जिन्होंने वर्ष 2004-05 में बीएड का प्रशिक्षण डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से किया है। इसके बाद से यह ब्योरा एकत्र करके भेजा जा रहा है। इससे पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग में भी वर्ष 2004- 05 में आगरा विवि से बीएड करने वाले शिक्षकों की जांच कराई गई थी। विभागीय जांच के साथ ही एसआईटी जांच भी कराई गई थी। इसके बाद कई एसआईटी एवं विभागीय जांच में 32 शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। संदेह के दायरे में करीब 105 शिक्षक आए थे। अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी जंाच चल रही है। इस मामले में अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
अब शासन के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षकों का ब्योरा तलब किया गया है। विभागीय आदेशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने जिले भर के प्रधानाचार्यों से इस बारे में जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि जिले भर में अभी तक 14 शिक्षक ऐसे मिले हैं जिन्होंने आगरा विवि वे वर्ष 2005 में बीएड किया है। यह सूचना विभाग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें