बकेवर। आठ जनवरी को कानपुर में होने जा रही व्यापारी एकता रैली को लेकर रैली के प्रभारी श्रीकिशन केशरी ने लखना में व्यापारियों से संपर्क कर रैली में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि रैली प्रदेश के व्यापारियों का राजनीतिक भविष्य तय करेगी।
बताया कि इस सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम भाजपा के बड़े नेता शामिल होंगे। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना को लोगों और व्यापारियों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
बताया कि व्यापारियों का भविष्य सुरक्षित हो और उन्हें सामाजिक व प्रशासनिक सुरक्षा मिले, यही कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की प्राथमिकता है। प्राथमिकताओं को मूर्त रूप देने के लिए नंदी के नेतृत्व में आगामी आठ जनवरी को कानपुर में व्यापारी एकता रैली बुलाई गई है।
कई मंच और राजनीतिक दलों में बिखरे पड़े व्यापारियों को एक मंच पर लाकर व्यापारियों को संबल प्रदान किया जाएगा। बैठक में सहप्रभारी हरिकांत पोरवाल, कौशल पोरवाल, पिंटू पोरवाल, दिलीप केसरवानी ने भी विचार रखे।
बैठक में व्यापारी नेता अर्पित पोरवाल, इंद्र कुमार जैन, नारायण बाबू गुप्ता, संतोष शिव हरे, इंदल शिवहरे, कपिल पोरवाल, गोपाल शिवहरे, रत्नेश पोरवाल, हरि प्रकाश पोरवाल, मुकेश जैन, गोविंद खलीफा, रामजी पोरवाल, पीके पोरवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।