फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर और लखनऊ की टीम सेमीफाइनल में

Wed, 06 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीसीएल में खेले जा रहे मैचों की शृंखला में मंगलवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैचों में पंचवटी विनायक क्लब कानपुर और कालेश्वर बाबा मोहनलाल गंज लखनऊ की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। 
विज्ञापन


पहले क्वार्टर फाइनल मैच में पंचवटी विनायक कानपुर ने 20 ओवर 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए।  बल्लेबाज सोनू 88 रन बनाकर नाट आउट रहे। प्रकाश ने 42 रन और अर्जुन ने 45 रन बनाए। लिटिल इंटर स्कूल अलीगढ़ के अभियुक्त ने तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लिटिल इंटर स्कूल अलीगढ़ की टीम 19.3 ओवर में 206 रन बनाकर आल आउट हो गई। बल्लेबाज वसीम इकबाल ने 53 रन, वसीम बेग ने 35 रन बनाए। पंचवटी के दिव्यांशु ने पांच और आदित्य ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन


 दूसरे क्वार्टर फाइनल में कालेश्वर बाबा मोहनलाल गंज लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर 145 रन बनाए। बल्लेबाज राजन ने 35 और शैलेंद्र ने 23 रन बनाए। ऐशेज स्पोर्ट आजमगढ़ की तरफ से दिलीप ने चार और सौरभ ने दो विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐशेज स्पोर्ट आजमगढ़ की टीम 100 रन बनाकर आल आउट हो गई। विनय ने 23 रन बनाए। बाबा कालेश्वर मोहनलाल गंज लखनऊ की तरफ  से विशाल ने चार और आसिफ ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें