फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीसीएल देखने पहुंचे सीएम

Tue, 05 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) के खिलाड़ियों के लिए मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर आईजीसीएल का आनंद लिया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर को सीएम अखिलेश यादव को आईजीसीएल का उद्घाटन करने आना था, लेकिन वे नहीं आ सके थे। इसके बाद वे दो बार सैफई भी आए, लेकिन मैच नहीं देखा। मंगलवार को सीएम अखिलेश यादव दोपहर बाद सैफई के पीडब्लूडी डाक बंगले में पहुंचे।

यहां महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे इंडोर स्टेडियम सैफई पहुंचे। यहां सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। आईजीसीएल चेयरमैन अनुराग भदौरिया ने सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीएम ने प्रो. रामगोपाल के साथ बैठकर मैच का आनंद लिया। करीब आधा घंटा तक मैच में रहकर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें