फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में ताखा की टीम विजयी

Sat, 30 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है।  स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क बसता है।  साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होती है।  यह बात खंड शिक्षाधिकारी ताखा अवनीश राय  ने दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कही।
विज्ञापन



 इस मौके पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।  कबड्डी  में ताखा तो खो खो में पटियात की टीम विजयी रही। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र मामन पर किया गया।


 ऊंची कूद में प्राथमिक विद्यालय ताखा की अंजू प्रथम स्थान पर रहीं।  वहीं सौ मीटर दौड़ में कदमपुर की नेहा ने बाजी मारी।  गोला फेंक प्रतियोगिता में तमोरी की अनीता प्रथम रहीं।  बालक वर्ग की ऊंची कूद में रामवीर सरावा प्रथम आए।
विज्ञापन



 दो सौ मीटर दौड़ में ताखा के मो. परवेज और सौ मीटर में मो. ममन विजयी रहे।  इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव, राजकुमार चक, रामवीर यादव को भी प्रतीक चिंह्न दिए गए।  खंड शिक्षाधिकारी अविनाश राय ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए।


 इस मौके पर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विनोद यादव, कोषाध्यक्ष साधौ सिंह, ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव, एबीआरसी शैलेंद्र यादव के अलावा रामचंद्र यादव, जयंत कुमार, कौशल तिवारी, गौरव पाठक, संकुल प्रभारी वीरेंद्र कमल, सिपाहीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें