फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में जुटेंगे देश-विदेश के वैज्ञानिक व शोधकर्ता

Sat, 30 Jan 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई में रिम्स के आडीटोरियम हाल में दो व तीन फरवरी को वेटलैंड दिवस पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस आन कंजरवेशन आफ वेटलेंड एंड सारस का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में देश-विदेश के वैज्ञानिक, टूरिस्ट लेखक, पक्षी फोटोग्राफर, एक्सपर्ट, शोधकर्ता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सारस पक्षी के जीवन रहस्यों को उजागर करने वाली पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। सैफई में होने वाली वेटलेंड व सारस पर कान्फ्रेंस वन विभाग की पहली अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस होगी, जिसे यूपी स्टेट सारस क्रेन कंजरवेशन सोसायटी, इंटरनेशनल क्रेन फाउंडेशन वबॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।


इसका उद्देश्य वेटलेंड क्षेत्रों व सारस प्रजाति के पक्षी को संरक्षण देकर इनक ी संख्या बढ़ाना है। पहले दिन दो फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांफ्रेंस का शुभारंभ करेंगे, जिसके बाद देश विदेश के विद्वान इस बिंदु पर अपने अपने विचार व सुझाव रखेंगे।
विज्ञापन



दूसरे दिन तीन फरवरी तक यह विचार विमर्श जारी रहेगा और चार फरवरी को विद्वान मैनपुरी के कटरा समान वर्ड सेंचुरी का भ्रमण करेंगे। इस कांफ्रेंस में देश के सभी प्रदेशों के मुख्य वन्यजीव संरक्षकों व शोधकर्ताओं के अलावा आस्ट्रेलिया, अमेरिका, म्यानमार, नेपाल, कम्बोडिया व ब्रिटेन के विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस संबंध में डीएफओ कन्हैया पटेल ने कहा है कि  कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें