फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा की शिक्षिका ने जर्मनी के छात्रों को पढ़ाया देश प्रेम का पाठ

विज्ञापन
फोटो संख्या 01 जर्मनी के अप्रवासी भारतीयों में इटावा से कवयित्री ऋचा राय ने भरा देश प्रेम का भाव - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। भारतीय गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जर्मनी के वाल्डोर्फ सिटी स्थित स्कूलों की संस्था डिफ्क ने हिंदी भाषा के उत्थान विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। इसमें हिंदी के उत्थान और परिषदीय स्कूलों की शिक्षा पद्धति में सुधार पर कई साल से काम कर रहीं सैफई की कवयित्री व शिक्षिका ऋचा राय को बतौर मुख्य अतिथि जोड़ा गया। ऋचा राय ने अप्रवासी भारतीय परिवार के बच्चों को देश प्रेम के साथ हिंदी विषय की सहजता और उपयोगिता को समझाया।
विज्ञापन

ऋचा राय ने बच्चों को भारत के स्वर्णिम इतिहास, विशिष्ट भूगोल और अनोखी संस्कृति से परिचित कराया। बच्चों को सुभाष चंद्र बोस, विवेकानंद के समान बनने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने उनके साथ जय हिंद, वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के नारे भी लगाए। छात्रा प्रियांशी ने सारे जहां से अच्छा व निधि ने राष्ट्रगान सुना कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी ने कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं और हिंदी भाषा के लिए जर्मनी में विशिष्ट कार्य कर रहे लोगों, शिक्षकों आदि को भी आमंत्रित किया था। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र से की। इसके बाद गणतंत्र दिवस के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। वेबिनार में नीरज अरोरा, सोमेश द्विवेदी, अमर, नंदिता घोष, श्वेता आदि ने भी विचार रखे। स्कूल इंगलिश इंस्टीट्यूट ह़िडलबर्ग, स्कीलर स्कूल ऑफ वाल्डोर्फ के छात्र सिद्धांत, सिद्धार्थ, निधि, प्रियांशी, समर्थ, अर्जुन, रयान, दिया, आमेय, विहान, डिशान, सागरिका आदि बच्चे सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें