फोटो संख्या 35 बसरेहर में आत्महत्या वाली खबर में ओम प्रकाश की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
बसरेहर(इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला दया में बुजुर्ग ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। यह जानकारी बेटे को हुई तो उसने भी कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।
गांव नगला दया निवासी 60 वर्षीय ओम प्रकाश ने गृहकलह से तंग आकर सोमवार सुबह खेतों में पेड़ से फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने शव लटका देख जानकारी परिजनों को दी। बेटे रिंकू ने पिता का शव फांसी पर लटका देखा तो वह भी कुएं में कूद गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों ने पूछताछ की।