फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वसूली के आरोपी जेई पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर क्षेत्र में तैनात जेई अजय पाल सिंह पर अवैध बिजली आपूर्ति, अवैध वसूली और जानबूझकर कटौती करने के गंभीर आरोपों की जांच हुई। जांच टीम की शुरुआती रिपोर्ट और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी जेई को जिले से बाहर दूसरे जनपद भेजने की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों बसरेहर क्षेत्र के 300 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल को सौंपा था। ग्रामीणों का आरोप था कि जेई अजय पाल सिंह क्षेत्र में जानबूझकर बिजली कटौती कराते हैं और रात के समय अवैध रूप से संचालित इकाइयों को बिजली की सप्लाई देते हैं। शिकायत की जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव को सौंप दी गई है। इसके बाद उनकी ओर से कार्रवाई की गई। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि जांच में पैसे लेने की बात के कोई साक्ष्य नहीं मिले। हालांकि प्रारंभिक स्तर पर जेई को किसी दूसरे जनपद में स्थानांतरित करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें