बीना समिति की सभापति सीमा देवी निर्वाचन अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में 60 साधन एवं किसान सहकारी समितियों सहित कुल 95 समितियों पर सभापति एवं उपसभापति चुने गए। पूर्व में चुने गए संचालकोें ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया। अधिकांश समितियों में सभापति एवं उपसभापति निर्विरोध चुने गए। पहली बार भाजपा ने सहकारिता के चुनाव में सक्रियता दिखाई।
सपा इस बार अपनी पुरानी सफलता नहीं दोहरा सकी। जसवंतनगर में भाजपा प्रत्याशी रहे मनीष यादव पतरे अपनी भाभी को बीना समिति का सभापति निर्वाचित कराने में कामयाब रहे। वहीं भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने अपने गांव उदी सहित बढ़पुरा ब्लाक में भाजपा समर्थक को सभापति चुनवा लिया। महेवा में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा एवं जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत में अहम भूमिका निभाई । वहीं जसवंतनगर विकास खंड में पूर्व मंत्री एवं सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव समर्थकाें ने समितियों पर अपना दबदबा कायम रखा।