फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

......जब साइलेंस जोन में लगा दी तबले पर रोक

Tue, 30 Jan 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
कचहरी में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक पेश करते डीपीएस के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

कचहरी में साइलेंस जोन का असर मंगलवार को देखने को मिला। जब तबले पर रोक लगा दी गई। वाक्या कुछ इस तरह है कि स्वच्छता को लेकर डीपीएस के बच्चे कचहरी में नुक्कड़ नाटक कर रहे थे, उसी दौरान गीतों पर तबला भी बजाया जा रहा था। उसकी आवाज सुनते ही जिलाधिकारी ने कार्यालय से कर्मचारी भेज कर बजने वाले तबले को रुकवा दिया। उस समय बच्चे रष्ट्रीय गीत, सारे जहां से अच्छा पर अपनी प्रस्तुति पेश कर रहे थे। बच्चों ने बगैर तबले के ही गीत पूरा किया।  

  नगर पालिका परिषद इटावा के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार और देहली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य के संयुक्त प्रयासों से विद्यालय के बच्चों ने नगर पालिका परिषद की ओर से शामिल रहे गोविंद सिंह एवं डीपीएस की ओर से पंकज रावत की मौजूदगी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचहरी को साइलेंस जोन घोषित किया गया है। इसमें किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाना प्रतिबंधित है। यही कारण रहा कि डीएम ने तबला बंद करा दिया। हालांकि काफी देर तक बच्चों ने बगैर किसी ध्वनिवादक यंत्र के अपना कार्यक्रम पेश किया किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें