फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जगम्मनपुर ने जीती चंबल क्रिकेट लीग

Sat, 15 Apr 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। जगम्मनपुर ने बेनीपुरा को चार विकेट से हराकर चंबल क्रिकेट लीग की ट्राफी जीत ली।
विज्ञापन

चंबल विद्यापीठ की ओर से चंबल आश्रम के हुकुमपुरा मैदान पर चल रही लीग का फाइनल मैच शुक्रवार को जगम्मनपुर और बेनीपुरा के बीच खेला गया। बेनीपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में 71 रन बनाए। जगम्मनपुर के कप्तान विकास ने छह विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जवाब में जगम्मनपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेनीपुरा के कप्तान छोटू ने पहली ही गेंद पर बल्लेबाज अभिमन्यु को आउट कर दिया। हालांकि गौरव शर्मा ने पारी को संभाला और पांच छक्के लगाकर रन रेट तेजी से आगे बढ़ाया। गौरव के 48 रन की बदौलत जगम्मनपुर की टीम ने मैच 8.4 ओवर में छह विकेट खोकर मैच जीत लिया।
मैच समाप्त होने पर विजेता टीम के कप्तान विकास को शहीद मणींद्रनाथ बनर्जी स्मृति ट्रॉफी और 8000 रुपये का चेक दिया गया। उपविजेता टीम बेनीपुरा के कप्तान छोटू को क्रांतिवीर मोहित कुमार बनर्जी स्मृति ट्रॉफी और 5000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार बेनीपुरा टीम के कप्तान छोटू को दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षाविद् डॉ. मधुसूदन दीक्षित और शहीद डॉ. महेशचंद्र सिंह चौहान के अनुज इतिहासकार देवेंद्र सिंह चौहान, अमर सिंह तोमर, मनोज कुशवाहा, उल्फत सिंह चौहान एडवोकेट, डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, रेखा त्रिपाठी एडवोकेट, चंद्रोदय सिंह चौहान मौजूद रहे। चंबल क्रिकेट लीग आयोजन समिति से जुड़े डॉ. शाह आलम राना, वीरेंद्र सिंह सेंगर, देवेंद्र सिंह,कुलदीप कुमार उपस्थित रहे।

स्टेडियम ए की टीम फाइनल में पहुंची
इटावा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शौर्य क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे इटावा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को हरा दिया। टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
स्टेडियम ए के कप्तान नवीन कठेरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 164 रन बनाए। निशांत राय ने 66 रन, नवीन कठेरिया ने 36 रन बनाए। स्टेडियम बी के औसाद ने 2 विकेट व हर्ष ने 2 विकेट लिए। स्टेडियम बी की टीम 72 रन पर आलआउट हो गई।स्टेडियम बी की तरफ से ऋषभ ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच यूथ और औरैया के बीच खेला गया। इसमें औरैया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 20 ओवर में 143 रन बनाए। निखिल ने 27 रन व भानु ने 20 रन बनाए। यूथ की और से सनी ने 3 विकेट, सलीम ने 2 विकेट प्राप्त किए। 144 रन का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी यूथ क्रिकेट एकेडमी 119 रन ही बना सकी। मैन ऑफ़ द मैच निखिल को चुना गया। अंपायरिंग हर्ष और निशांत ने की। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें