फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी करने लगी बेहाल, वनराज के लिए लगाए कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तापमान बढ़ाने से इटावा सफारी में शेरों की देखभाल बढ़ा दी गई है। बाड़ों में कूलर लगा दिए गए हैं और जल्द ही खस की टटिया भी लगाई जाएंगी। सफारी में पानी की उपलब्धता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि शेरों के लिए 35 तक तापमान अनुकूल रहता है। इसके ऊपर तापमान जाने से उन्हें गर्मी सताने लगती है। बढते तापमान को देखते हुए शेरों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। एक बाड़े में एसी भी लगाया गया है।
डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि सफारी में शेर गुजरात के गिर से लाए गए हैं। वहां भी तापमान 45 के आसपास रहता है। यहां अभी तापमान 41 के आसपास है, इसलिए अभी शेरों को अधिक दिक्कत नहीं है। जून में गर्मी चरम पर होगी तब थोड़ी परेशानी होगी। उस समय सभी शेरों को दिन में बाड़े के अंदर ही रखा जाएगा, जिससे लू से बचाया जाएगा। जून में सफारी में पहुंचने वाले पर्यटकों को वनराज के दीदार से वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

टिकटों की आनलाइन बुकिंग जल्द
सफारी प्रशासन को इस साल पर्यटकों से ठीक-ठाक आमदनी हुई है। कोरोना के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ी है। सफारी में पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए प्रशासन अब टिकटों की आनलाइन बुकिंग जल्द शुरू करने जा रहा है। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि टिकट की आनलाइन बुकिंग के साथ-साथ काउंटर पर पेमेंट की व्यवस्था भी हाईटेक की जा रही है। पर्यटक स्वाइप मशीन, क्यूआरकोड और आनलाइन भी पेमेंट कर सकेंगे। इसके अलावा सफारी में चलने वाली जनान (विशेष वाहन) को भी आनलाइन बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें