फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर: प्रदेश में 7वें स्थान पर एलिस, 8वें पर शिप्रा, 9वें पर हनी

Fri, 09 Jun 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
जश्न मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड के घोषित इंटरमीडिएट परीक्षाफल में जनपद के छात्राओं ने ऊंचाइयों को छू लिया। इस बार छात्राओं ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में भी अपना स्थान बनाया है। जसवंतनगर के चौ सुघर सिंह मेमोरियल इंटर कालेज की एलिस ने 94.6 फीसदी अंकों के साथ न सिर्फ जिले में टॉप किया बल्कि प्रदेश की टॉप टेन सूची में सातवां स्थान पाया। शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज की शिल्पा वर्मा ने जिले में दूसरा व प्रदेश में आठवां और चौ. सुघर सिंह मेमोरियल की आकांक्षा ने जिले में तीसरा व प्रदेश में नवां स्थान पाया जबकि अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज की हनी ने जिले में चौथा स्थान पाया। जिले का इंटरमीडिएट परीक्षाफल 80.75 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित हुआ। रिजल्ट देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। पिछले वर्ष की तरह इस बार में जिले की टॉप टेन सूची में बालिकाओं का न सिर्फ दबदबा रहा बल्कि टॉपर स्थान भी बालिका को मिला। चौधरी सुघर सिंह मेमोरियल इंटर कालेज जसवंतनगर की एलिस ने 94.6 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया तो इसी विद्यालय की आकांक्षा ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा इस विद्यालय के  अभिषेक कुमार ने 93.6 अंक पाकर जिले में चौथा, रश्मी ने 93 फीसदी अंकों के साथ जिले में छठवां, अमन कुमार ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां, मनीष कुमार ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां, भावना ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ नवां तथा क ोमल पाल ने 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दसवां स्थान पाया।

शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज की शिप्रा वर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान पाया। इसी विद्यालय की पल्लवी चौहान ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पांचवां तथा महिमा यादव ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में सातवां स्थान पाया। इसके अलावा अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज की हनी ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में चौथा स्थान पाया। प्रकाश इंटर कालेज भरथना के  अभय पोरवाल व सरस्वती इंटर कालेज की अनामिका दुबे 92.8 अंकों के साथ जिले में सातवें तथा एसएबी इंटर कालेज भरथना की रागिनी 92 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में नवें स्थान पर रही। इंटरमीडिएट  परीक्षाफल आते ही सफल परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। इस बार जनपद में इंटरमीडिएट में कुल 20609 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इसमें से 19958 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। कुल 18901 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार जिले का परीक्षाफल 80.75 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें