फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

Thu, 08 Jun 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
नौरंगाबाद मोहल्ले में तेज हवा के कारण मकान पर गिरी दीवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। भीषण गर्मी से जूझ रहे  लोगों को गुरुवार की दोपहर में हल्की बारिश से काफी राहत मिली। मौसम सुहावना होने से लोग टहलने के लिए निकल पड़े। गर्मी के साथ बिजली संकट तो घी का काम कर रहा था।
विज्ञापन


 गुरुवार को सुबह से लेकर दोपहर तक भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। दोपहर करीब एक बजे हुई दस मिनट की वर्षा के दौरान मौसम कुछ देर के लिए सुहावना हो गया।  कुछ देर तक चली तेज हवाओं ने मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद धूप निकलने से लोगों को फिर से गर्र्मी का अहसास होने लगा। शहर का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री रहा।
वर्षा होने के बाद लोगों को जहां कुछ देर के लिए गर्र्मी के मौसम से निजात मिली वहीं कुछ देर के लिए चली तेज हवाओं से शहर में कई स्थानों पर लगीं होर्डिंग या तो धराशायी हो गईं या फिर फट गईं। तेज हवाओं से नौरंगाबाद में पड़ोसी की दीवार  मुस्तकीम के मकान पर गिर पड़ी। उनकी पत्नी घायल हो गई । गनीमत यह रही कि घर में कोई और मौजूद नहीं था। मौसम के बिगड़ने के बाद बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें