फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों को मिलेगी केसीसी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी मिलेगी। तीन लाख तक सीमा के केसीसी पर कोई शुल्क किसानों से नहीं लिया जाएगा। किसान अपने संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक में बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधकों से कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान लाभार्थियों के शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने हैं। जिले में 183855 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि भेजीे गई है। 46414 कृषक किसान क्रेडिट कार्ड धारक हैं।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक कृष्ण कुमार, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक राकेश शर्मा, मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा एके सक्सेना, वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक विनोद कुमार शाक्य, प्रबंधक इलाहाबाद बैंक पंकज त्रिपाठी, उप महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक दीपक गुप्ता, एसपी सिंह सिसौदिया, उप निदेषक कृषि एके सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अभिनंदन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें