इटावा। मध्य एशिया में बढ़ते तनाव का असर गद्दों के बाजार में दिखने को मिल रहा है। फोम वाले मुलायम गद्दे 25 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वजह से गद्दा और फोम कारोबार आधे पर सिमट गया है।
गद्दा कारोबारी राशिद ने बताया कि पेट्रोकेमिकल उत्पाद पॉलीयूरेथन फोम की कमी वजह से फोम वाले गद्दे महंगे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन बाई छह का 110 एमएम का गद्दा 5150 की जगह 6625 रुपये का मिल रहा है। वहीं कंपनी का कवर चढ़ा हुआ गद्दा जो पहले 18 हजार रुपये का था वो अब 28 हजार रुपये का मिल रहा है। बताया कि पॉलिस्टर फैब्रिक, मेटल और एडहेसिव जैसे अन्य कच्चे माल पर भी महंगाई का असर पड़ा है। इससे अन्य सामान के भी दाम बढ़ गए हैं।
कारोबारी शालू ने बताया कि पहले ही बाजार में सुस्ती थी और अब कीमतें बढ़ने से कारोबार बहुत कम रह गया है। ब्रांडेड कंपनियां एक बार दाम बढ़ाने के बाद उन्हें घटाती नहीं हैं।