फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भीषण गर्मी में पूरे दिन डेढ़ सौ गांवों में नहीं रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। रायनगर से जसवंतनगर ग्रामीण क्षेत्र को आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन में मंगलवार सुबह सात बजे फॉल्ट हो गया। इसके चलते डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और लगभग दो लाख की आबादी पूरे दिन भीषण गर्मी से बेहाल रही। जांच में हाईवे पार कर चार फीडरों को सप्लाई देने के लिए आई दो में से एक केबल जला पाया गया तो वहीं दूसरी केबल पहले से ही खराब पड़ी हुई थी। इसके चलते देर शाम छह बजे तक इन गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन




मंगलवार को सुबह सात बजे जैसे ही रोस्टिंग के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई तभी 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। फॉल्ट होने के बाद बिजली विभाग की टीम ने फॉल्ट को तलाश तो हाईवे पार करने के लिए डाली गई लाइन के जलने की बात सामने आई। इस पर इंजीनियरों ने यहां डली एक अन्य अतिरिक्त केबल से लाइन को जोड़कर आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया लेकिन वह केबल पहले से ही खराब पाई गई।
इसके बाद कोई अन्य रास्ता न होने पर जले हुए केबल की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इसके चलते ग्रामीण फीडर, बलरई, जुगोरा और सिरसा बीबामऊ सहित कुछ अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति दिनभर ठप रही। बिजली न आने से नगला तौर, सरामई, नगला रामसुंदर, अंडावली, कोकावली, पीहरपुर, राजपुर, बलरई, नगला विशुन, जुगोरा और सिरसा बीबामऊ सहित लगभग डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति ठप रही। करीब दो लाख की आबादी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होने से बेहाल रही।
विज्ञापन

ग्रामीण रघुवीर, जितेंद्र, राजा, तुलाराम, आयुष, पप्पू, रमेश, अतुल, श्याम सिंह आदि का कहना है कि पहले से ही क्षेत्र में छह से आठ घंटे रोस्टिंग हो रही है इसके बाद फॉल्ट और शटडाउन ने गर्मी में हाल बेहाल कर दिया है। मौके पर मौजूद एसडीओ आनंद पाल ने बताया कि टीम सुबह से ही फॉल्ट ठीक करने में लगी हुई है। उनकी कोशिश है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें