फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में गाली देने की खुन्नस में हुई थी कन्नौज के साधु की हत्या

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साधु की हत्या का आरोपी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। बरौली कला गांव में साधु की हत्या उसी गांव के एक व्यक्ति ने की थी। शराब के नशे में कुटिया में घुसने पर साधु ने उसे गालियां देकर भगा दिया था। इसी खुन्नस में कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बरौली कला से ओडमपुर-हरचंदपुर जाने वाली सड़क किनारे बने देवस्थल के बाहर कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के सखरावा निवासी साधु रामजी पुत्र मेवाराम कुटिया बनाकर रहते थे। 23 जून की सुबह उनका शव कुटिया के पास मिला था। एसएसपी, सीओ, एसओ ने डॉग स्क्वॉयड टीम, फोरेंसिक टीम के साथ जांच की थी। साधु के बेटे सूरज ने सकरावा निवासी सुघर सिंह और सैफई थाना क्षेत्र के हरचंद्रपुरा निवासी सत्ते के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस की विवेचना में सैफई थाना क्षेत्र के ओडमपुर निवासी सुमेर अली उर्फ चैना का नाम सामने आया। सोमवार सुबह पुलिस ने उसे गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी गांव के बाहर बनी झोपड़ी से बरामद कर ली।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह साधु के पास गांजा पीने जाता था। 21 जून को शराब पीकर कुटिया में गया था। साधु ने गालियां देकर भगा दिया। इसी बात पर 22 जून की रात को कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर साधु की हत्या कर दी थी। एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि दो अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को ठोस सबूत नहीं मिले हैं। जांच की जा रही है, अगर उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले को हत्याकांड से नाम हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें